ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

BSA बोले- खेल से खिलाड़ियों में सहिष्णुता, धैर्य और साहस का होता है विकास

औरैया: विकास खंड सहार के प्राथमिक विद्यालय गपचरियापुर में हरपुरा संकुल की क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसका एसआरजी सुनील दत्त राजपूत और सुभाष रंजन दुबे ने उद्घाटन किया।कार्यक्रम में संकुल के कुल 13 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया।प्राथमिक स्तर पर बालक एवं बालिका वर्ग में कबड्डी, खो-खो में प्राथमिक विद्यालय दरियापुर के छात्रों ने बाजी मारी। जूनियर स्तर कबड्डी बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने बाजी मारी। 100 और 200 मीटर दौड़ में कुमारी डॉली कक्षा 5 प्राथमिक विद्यालय दरियापुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार तिवारी ने किया।छात्रों को सम्मानित किया गयाबीएसए ने विजयी छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहन के साथ-साथ उनका शैक्षिक आकलन कर अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए मनोबल बढ़ाया। साथ ही नियमित रूप से पढ़ाई करने व विद्यालय आने की प्रेरणा प्रदान की।औरेया में क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन।सामूहिक सद्भाव और भाईचारे की भावना बढ़ती हैबीएसए ने कहा कि खेलकूद से मानव मन को प्रसन्न और उत्साहित बनाए रखता है। खेलों से नियम पालन के स्वभाव का विकास होता है और मन एकाग्र होता है। खेल में भाग लेने से खिलाड़ियों में सहिष्णुता, धैर्य और साहस का विकास होता है तथा सामूहिक सद्भाव और भाईचारे की भावना बढ़ती है।स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता हैएसआरजी सुनील दत्त राजपूत ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। इसलिए दैनिक जीवन में खेलकूद बहुत जरूरी है। एसआरजी सुभाष रंजन दुबे ने बच्चों को खेल के साथ अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए टिप प्रदान किए।ये लोग रहे उपस्थितइस दौरान अजय कुमार, ठाकुरदास, उर्मिला देवी, रेखा तिवारी, अभिलाषा वर्मा, रचना सिंह, रविकांत, शैलेंद्र गुप्ता, सौरभ वर्मा ,शैलेंद्र सिंह, राकेश राजपूत शिक्षामित्र, अर्चना राजपूत एसएमसी अध्यक्ष कमल सिंह पलक विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.