ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ईरान से चीन जाने वाली फ्लाइट में  बम की सूचना से हड़कंप

ईरान से चीन जा रहे एक विमान में बम की सूचना से आज सुबह हड़कंप मच गया है। यह विमान दिल्ली के एयरस्पेस की ओर बढ़ रहा था, तभी एयरलाइंस की ओर से इसमें बम होने का अलर्ट मिला। विमान को तत्काल दिल्ली में उतारने की इजाजत मांगी गई। दिल्ली एटीसी ने उसे जयपुर एयरपोर्ट पर उतरने को कहा।

ईरान का यह विमान दिल्ली में नहीं रुकता है। जब उसे दिल्ली में उतरने की इजाजत नहीं दी गई तो पायलट उसे लेकर चीन के हवाई क्षेत्र की ओर बढ़ गया। सुरक्षा एजेंसियां विमान की निगरानी कर रही हैं। दिल्ली एटीसी के सूत्रों ने बताया कि यह विमान तेहरान से चीन के ग्वांगझू जा रहा था।बम की सूचना को लेकर महान एयर ने दिल्ली हवाई अड्डे एटीसी से संपर्क किया था। उस वक्त एयरलाइन ने विमान के चालक दल को दिल्ली में तत्काल लैंडिंग की सलाह दी थी। इस पर दिल्ली एटीसी ने विमान को जयपुर जाने का सुझाव दिया, लेकिन विमान के पायलट ने इससे इनकार कर दिया और भारतीय हवाई क्षेत्र छोड़ दिया।

इधर, विमान में बम की सूचना मिलते ही भारतीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। तत्काल भारतीय वायुसेना को अलर्ट किया गया। इस पर पंजाब और जोधपुर एयरबेस से दो सुखोई विमान ईरानी विमान के पीछे लगा दिए गए थे। विमान में बम होने की पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियां मामले पर नजर रखे हुए हैं।

ईरानी विमान करीब 45 मिनट तक भारतीय हवाई सीमा में रहा। इस दौरान पूरे समय हड़कंप की स्थिति रही। अब देश के सभी एयरफोर्स स्टेशनों को अलर्ट पर रखा गया है। वायुसेना को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.