आपसी विवाद में 30 मिनट तक चले फावड़े, खूनी संघर्ष में दोनों की मौत
गाजियाबाद। दो लोगों की फावड़े से काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है, लेकिन ग्रामीण इसे पैसों के लेन-देन का विवाद बता रहे हैं।वहीं, यह भी जानकारी सामने आई है कि विवाद के चलते दो ग्रामीण 30 मिनट तक एक-दूसरे पर फावड़े से वार करते हैं। इस खूनी संघर्ष में एक ने घटनास्थल पर तो दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। खूनी संघर्ष में दो लोगों की फावड़े से काटकर हत्या करने के चलते पुलिस अलर्ट पर है। जान गंवाने वालों के नाम विकास और ब्रजपाल बताए जा रहे हैं।हालात की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल को गांव में तैनात कर दिया गया है। इसके साथ ही घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
खूनी संघर्ष का यह पूरा मामला मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के गांव दुहाई का है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पैसों के लेनदेन के विवाद के चलते सोमवार सुबह दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। बताया जा रहा है कि इस खूनी संघर्ष में विकास और ब्रजपाल ने एक दूसरे पर काफी देर तक फावड़े से हमला किया। इसके बाद दोनों की मौत हो गई।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.