ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रबंधन और प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी; गंभीर आरोप लगाए गए; धरने पर बैठे स्टूडेंट्स

रेवाड़ी: KLP कॉलेज में प्राचार्य के ऑफिस के बाहर नारेबाजी करते हुए।हरियाणा के रेवाड़ी शहर स्थित KLP कॉलेज में मंगलवार को जबरदस्त हंगामा हुआ। स्टूडेंट्स ने कॉलेज प्रबंधन और प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। हंगामे की सूचना मिलते ही कॉलेज में पुलिस भी पहुंची। वहीं कॉलेज प्राचार्य के गेट पर धरने पर बैठे स्टूडेंट्स ने कहा कि प्राचार्य मनमानी कर रहे हैं।बच्चों के साथ उनका व्यवहार ठीक नहीं है। स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया कि शनिवार को कॉलेज प्रधान का भतीजा कॉलेज कैंपस में ही एक कार में संदिग्ध अवस्था में पकड़ा था। प्राचार्य ने मामले में कार्रवाई करने की बजाय उसे रफा-दफा कर दिया। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि कॉलेज में CCTV कैमरे लगे हुए थे।इस घटना के बाद कैमरे हटा दिए, जबकि उनकी वायर अभी भी लगी हुई हैं। विद्यार्थियों ने कहा कि वह भी जानना चाहते हैं कि आखिर उस दिन क्या हुआ, जिसे चोरी छिपे दबा दिया गया। विद्यार्थियों ने प्राचार्य पर आरोप लगाया कि कॉलेज के अंदर माहौल ठीक नहीं है। छात्र-छात्राओं को बातचीत भी नहीं करने दी जाती।बीए फाइनल ईयर की छात्रा कविता ने आरोप लगाया कि मुझे 2 साल कॉलेज में पढ़ाई करते हुए हो गए, लेकिन प्राचार्य का रवैया ठीक नहीं है। छोटी-छोटी बातों पर फोन लेकर अपने पास रख लेते है। प्राचार्य के रवैये से सभी छात्र परेशान हैं। इसलिए उन्होंने प्राचार्य को हटाने की मांग की।विरोध प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थी।छात्रा ने कहा कि प्राचार्य शनिवार वाली घटना को दबाने की कोशिश कर रहे है। छात्रा तान्या ने कहा कि जो हुआ है, वह हम सब जानते हैं। प्राचार्य इसे दबाने की कोशिश कर रहे हैं। CCTV कैमरे क्यों हटवाए। खुद के लिए कोई नियम कायदे नहीं है, जबकि बच्चों को परेशान किया जा रहा है।प्राचार्य डॉ. अभय सिंह ने स्टूडेंट्स के आरोपों को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करने वाले ज्यादातर कॉलेज से बाहर के बच्चे हैं। प्रधान का भतीजा अपने किसी दोस्त मिलने आया था, यह बात ठीक है। उसने मुझसे परमिशन ली थी, लेकिन मैंने कहा था कि वह अपने दोस्त को कॉलेज से बाहर ले जाकर मिल ले।हम कॉलेज में स्टूडेंट और बाहर के किसी बच्चे का वाहन प्रवेश नहीं करने देते। जब मैं खुद रूटीन चैकिंग पर पहुंचा तो पार्किंग में वह बच्चा कार में पिछली सीट पर अपने दोस्त के साथ बैठा था, लेकिन आपत्तिजनक जैसी कोई बात नहीं है। बच्चों को सिर्फ यही प्रॉब्लम थी कि यह लड़का कार लेकर अंदर कैसे आया हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.