ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कानपुर हादसे से नहीं ले रहे सबक, प्रशासन की अपील हुई बेअसर

बलरामपुर: कानपुर में ट्रैक्‍टर ट्रॉली पलटने से हादसे में 26 लोगों की जान जान गई थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी डीएम और एसपी को ट्रैक्टर ट्रॉली पर यात्रा करने को लेकर प्रतिबंधित लगाने का निर्देश दिया था। लेकिन बलरामपुर में सीएम के निर्देश का अनुपालन होता नहीं दिख रहा। जिले में लोगों को बैठकर ट्रैक्टर ट्राली फर्राता भरते नजर आ रही है।जिले में सबसे ज्यादा ट्रैक्टर ट्रॉली सवार होकर दर्शनार्थी तुलसीपुर देवी पाटन मन्दिर, बिजलीपुर मन्दिर जाते दिखाई दे रहे हैं। भारी संख्या में लोग ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठकर दर्शन-पूजन करने जा रहे हैं। जिसमें सबसे ज्यादा महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।बलरामपुर में ट्रैक्टर ट्रालियों पर सवार होकर जाते लोग।8 साल पहले हादसे में 12 की गई थी जानइससे पहले महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में करीब 8 वर्ष पूर्व दशहरा के दिन ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलट जाने से एक दर्जन लोगों की मौत हुई थी। हाल ही में कानपुर में हादसा हुआ इसके बावजूद लोग नहीं चेत रहे हैं और न ही पुलिस-प्रशासन इस पर रोक लगा पा रहा है। भारी संख्या में लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से आ-जा रहे हैं।ट्रैक्टर चालक बोले- जिले की अधिकांश सड़कें खराबइस मामले में ट्रैक्टर चालकों का कहना है कि जिले की अधिकांश सड़कें खराब है। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण आने-जाने में असुविधा होती है। जिसके चलते लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर आ जा रहे हैं।एएसपी बोली- होगी सख्त कार्रवाईअपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम प्रधानों और पुलिस प्रहरियों के माध्यम से ट्रैक्टर ट्रालियों में सवारियों को न बैठने की अपील की गई है। जो लोग भी यातायात नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.