ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिच्छू के काटने पर तांत्रिक कर रहा इलाज, लोगों में हो रही चर्चा

महोबा: महोबा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड परिसर में डॉक्टरों से इलाज कराने के बाद महिला का इलाज एक तांत्रिक ने किया है। तांत्रिक ने महिला को बिच्छू के काटने पर मंत्रों का जाप कर ठीक करने का दावा किया। जिला अस्पताल के परिसर में तांत्रिक महिला का इलाज करता रहा। झाड़-फूंक से इलाज करने का वीडियो कैमरे में कैद हुआ है। इसको लेकर लोगों में चर्चा हो रही है।दरअसल प्रदेश के पिछड़े जनपद महोबा में आज भी झाड़फूंक से लोग इलाज कराने में विश्वास रखते है। डॉक्टरों से ज्यादा तांत्रिक,ओझाओं और बाबाओं से इलाज कराने के मामले सामने आते रहते हैं। मगर सबसे अजीब बात तो यह है कि जिला अस्पताल में भी इन तांत्रिकों से मरीज इलाज करा रहे हैं।मरीज को मंत्र पढ़कर ठीक करने का वीडियोताजा मामला जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड परिसर का है। जहां एक महिला मरीज को मंत्र पढ़कर ठीक करने का वीडियो कैमरे में कैद हुआ है। बताया जाता है कि चरखारी कोतवाली क्षेत्र के सालट गांव में रहने वाले परीक्षित की 42 वर्षीय पत्नी ठकुरिया अपने खेत में फसल की थ्रेसिंग करा रही थी। तभी उसे एक जहरीले बिच्छू ने डंक मार कर काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी।परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचेपति और परिवार के लोग उसे इलाज के लिए महोबा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर आरपी सिंह द्वारा बिच्छू के काटने से तड़प रही महिला का प्राथमिक उपचार किया गया। लेकिन इलाज के दौरान अचानक महिला को परिवार के लोग वार्ड के बाहर ले आए। जहां पहले से मौजूद लाखन सिंह नामक तांत्रिक ने उसे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड परिसर में बैठकर इलाज करना शुरू कर दिया।जिला अस्पताल के परिसर में महिला को झांड़-फूंक करता तांत्रिकजिला अस्पताल के परिसर में ही करने लगा झाड़-फूंकतांत्रिक ने बिच्छू के काटे हुए स्थान पर पेन से कुछ निशान बनाए। मुंह से मंत्रों को गुदगुदाने लगा। यह नजारा जिला अस्पताल के परिसर में देख तमाशबीन भी खड़े हो गए। जिस अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों से महिला को इलाज मिलना चाहिए था। उस महिला मरीज या उसके परिवार को शायद डॉक्टरों के इलाज पर भरोसा नहीं था। यही वजह है कि तांत्रिक की झांड़-फूंक से इलाज कराया गया। महिला का तांत्रिक द्वारा इलाज करने का वीडियो कैमरे में भी कैद हुआ है।तांत्रिक के झाड़-फूंक से महिला को मिला राहतमहिला मरीज बताती है कि तांत्रिक की झाड़-फूंक के बाद से उसे थोड़ी राहत है। यहीं नहीं तांत्रिक भी दावा करता है कि बिच्छू के काटने का असर वह खत्म कर देगा। पूर्व में भी कई मरीजों को ठीक कर चुका है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर आरपी सिंह बताते है कि उनके द्वारा महिला का इलाज किया गया। तभी महिला बिना बताए चली गई। भले ही तांत्रिक का दावा मरीजों को ठीक करने का हो। लेकिन आज जब हम कंप्यूटर और वैज्ञानिक युग में जी रहे हो ऐसे में झाड़-फूंक से इलाज कराने का मतलब अपनी जिंदगी को दुविधा में डालने जैसा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.