ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

श्रीहरि का विराट स्वरूप और मां काली की आकर्षक झांकियों संग निकली देवी शशिबाला की शोभायात्रा

31 झांकियों की शोभायात्रा का पुष्प वर्षा व चुनरी पहनाकर जगह-जगह हुआ स्वागत, देवी मां का आर्शीवाद लेने उमड़े श्रद्धालू
                सच टाइम्स संवाददाता
   आगरा । ढोल ताशों पर भगवती देवी मां के भक्तियम संगीत पर झूमते गाते श्रद्धालु और मन में श्रद्धा भाव को बढ़ाती देवी देवताओं की आकर्षक झांकियां। मां के दर्शन और आर्शीवाद को ललायित सैकड़ों भक्तजन। भक्तिमय उत्साह व उमंग के साथ श्री शक्ति भजन मण्डल द्वारा नवरात्रि के उपलक्ष्य में देवी शशिबाला जी की शोभायात्रा का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने आरती कर किया।
संगीता सिनेमा चौराहे से प्रारम्भ शोभायात्रा में बैंड बाजों और ढोल नगाड़ों संग सर्वप्रथम विध्नविनाशक श्रीगणपति की झांकी थी। राधा-कृष्ण, शिव पार्वती, लक्ष्मी-नारायण, बजरंग बली सहित देवी देवताओं की 31 आकर्षक झांकियों के संग शोभायात्रा का जगह-जगह आरती कर, देवी मां को चुनरी पहनाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। श्रीहरि का विराट स्वरूप व मां काली की झांकी मुख्य आकर्षण रही। भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया गया। भोगीपुरा, रुई की मंडी, शाहगंज चौराहा, नौबस्ता चौराहा, लोहामंडी बाजार, राजामंडी बाजार, एमजी रोड, नालबंद चौराहा, पंचकुईयां चौराहा से होते हुए शशि वैष्णव माता महाकाली मंडी चिल्लीपाड़ा शाहगंज पहुंची, जहां शोभायात्रा का समापन हुआ। इसके उपरान्त श्रद्दालुओं द्वारा भक्तिभाव से मंदिर में ज्योति प्रचंड (जगराता) व भगवती का गुणगान (कीर्तन) किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से हर्ष ढालिया, डॉ. अलौकिक उपाध्याय, भूपेन्द्र कल्सी, सुन्दरलाल, योगेश कुमार, अंकित, अशोक, हेमन्त भोजवानी, गौरव राजावत, शैलू पंडित, मीडिया प्रभारी सुनील करमचंदानी, अनिता खरे, पप्पू चौहान, गुलशन माकन, विनोद, रवि नारंग, उमेश, विक्की, लोकेश ढालिया, सोनू, मोनू, कुनाल कम्बोज आदि मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.