ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इसराना में तेज रफ्तार कार ने तीनों को कुचला, सड़क किनारे खड़े होकर कर रहे थे बात

पानीपत: हरियाणा में पानीपत जिले के इसराना उपमंडल में नेशनल हाइवे पर बुधवार रात को एक बड़ा हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क किनारे खड़े 3 दोस्तों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों युवक नीचे गिर गए।हादसा इतना भयंकर था कि, तेज रफ्तार कार तीनों को रौंदते हुए आगे निकल गई और कुछ दूरी पर जाकर रुकी। हादसे के बाद राहगीर मौके पर इक्ट्‌ठे हो गए। जिसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची।मौके पर पहुंच कर देखा कि 2 युवकों की मौके पर मौत हो चुकी थी, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल था। जिसे तुरंत खानपुर मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए ले जाया गया। उसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।शवगृह के बाहर खड़े मृतकों के परिजन।फोन पर संपर्क होने के बाद मिले थे तीनों दोस्तजानकारी देते हुए दिलखुश ने बताया कि वह गोहाना के गांव दुराना का रहने वाला है। उसका भतीजा मोनू (35) बुधवार को इसराना के गांव कैत गया था। जहां दोस्तों से फोन पर संपर्क होने के बाद देर शाम नेशनल हाइवे पर वह गांव बनवासा निवासी संदीप (35) और गांव पुठर निवासी धर्मबीर(36) से मिलने के लिए खड़ा हो गया। संदीप और धर्मबीर दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे थे।तीनों वहां खड़े हुए कुछ ही देर हुई थी कि इसी दौरान गोहाना की ओर से एक तेज रफ्तार बलेनो कार चालक आया, जिसने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। हादसे में संदीप और धर्मबीर की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि मोनू ने खानपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही दम तोड़ दिया था।इस बाइक पर सवार होकर गए थे दो दोस्त।तीनों मृतक का बैकग्राउंड- मृतक मोनू पेशे से दुकान संचालक था। उसकी गांव में ही करियाणा की दुकान थी। वह 3 बच्चों का पिता था। जिसमें बड़ा बेटा आशीष (9), बेटी मुस्कान (7) व छोटी बेटी गुंजन (5) है। वह चार भाईयों में तीसरे नंबर पर था। सबसे बड़ा भाई संदीप, सोनू, मोनू और सबसे छोटा भाई सकील है।- मृतक संदीप पेशे से कैंटर चालक था। वह सोनीपत के गांव बनवासा का रहने वाला था। वह 2 बेटियों का पिता था।- मृतक धर्मबीर पानीपत के गांव पुठर का रहने वाला था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.