ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली की नाबालिग से ग्वालियर में दुष्कर्म

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नाबालिग किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। किशोरी दिल्ली की रहने वाली है, जो रिश्तेदारी में ग्वालियर आई थी। पुलिस ने आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मामला किला गेट के नजदीक स्थित अग्रवाल धर्मशाला के पास का है। बताया गया कि दिल्ली की रहने वाली किशोरी अपने परिजनों के साथ ग्वालियर में रह रहे रिश्तेदारों के यहां पहुंची थी। बीती रात पड़ोस में रहने वाला रोहिल खान किशोरी को पास में होने वाले भंडारे में ले जाने का कहकर घर से ले गया था, लेकिन वह उसे एकांत जगह ले गया और जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। साथ ही उसे धमकी भी दी कि अगर घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।
किशोरी जब घर पहुंची तो उसने अपनी मां से रोहिल खान के बारे में बताया। मां के साथ किशोरी थाने गई और शिकायत की। पुलिस ने आरोपी रोहिल खान को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया है, जिसमें रेप की पुष्टि हुई है। ग्वालियर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है एवं आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल में भेज दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.