ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

KBC 14: क्या कपड़े रिपीट करते हैं अमिताभ बच्चन? 

कौन बनेगा करोड़पति में कंटेस्टेंट्स और होस्ट अमिताभ बच्चन के बीच अक्सर इंट्रेस्टिंग बातचीत देखने को मिलती है। इस बार कंटेस्टेंट पिंकी ने भी सवाल-जवाबों के बीच अमिताभ बच्चन से फिल्म सितारों की लाइफस्टाइल से जुड़ा सवाल पूछा।
क्या कपड़े धोते हैं बिग बी?अमिताभ बच्चन ने शो की शुरुआत कंटेस्टेंट मधु के साथ की। उन्होंने 3,20,000 रुपये जीते। वह 6,40,000 रुपये के लिए जवाब नहीं दे पाईं। मधु के बाद पिंकी हॉटसीट पर बैठती हैं। पिंकी की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। होस्ट अमिताभ बच्चन उन्हें पानी देते हैं। सवालों के बीच पिंकी अमिताभ बच्चन से पूछती हैं कि उन्हें लगता है कि सिलेब्रिटीज अपने कपड़े रिपीट नहीं करते न ही खुद से धोते हैं।
इस पर अमिताभ बच्चन जवाब देते हैं कि उन्हें एकदम गलत जानकारी है क्योंकि वह हमेशा अपने कपड़े धोते रहते हैं। हालांकि उन्हें शूट के दौरान ही फैंसी कपड़े पहनने होते हैं। इसके अलावा वह हमेशा अपने कपड़े रिपीट करते हैं और इन्हें सिंपल ही रखते हैं।
अगले हफ्ते अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। वह 80 साल के हो रहे हैं। बर्थडे स्पेशल एपिसोड में उन्हें बड़ा सरप्राइज मिलेगा। उनके बेटे अभिषेक और वाइफ जया शो में पहुंचेंगे। अमिताभ बच्चन उन्हें देखकर इमोशनल हो जाएंगे। शो के प्रोमोज लोगों को काफी इंट्रेस्टिंग लग रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.