ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चोरी के 30 लाख के मोबाइल के साथ शटरकटवा गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

मोतिहारी: ओडिशा पुलिस ने पूर्वी चंपारण पुलिस के सहयोग से जिला के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में छापा मारकर शटरकटवा गिरोह के तीन सदस्यों को चोरी किए गए 30 लाख के महंगे मोबाइल सेट के साथ गिरफ्तार किया है. चोरों ने ओडिशा के बालंगीर जिला के टाउन थाना क्षेत्र स्थित एक मोबाइल दुकान का शटर काट कर लगभग 50 लाख का ब्रांडेड मोबाइल चुरा लिया था. जिसके अनुसंधान के क्रम में मोबाइल चोरी का तार पूर्वी चंपारण जिला के घोड़ासहन से जुड़ा हुआ मिला. उसके बाद ओडिशा पुलिस मोतिहारी पहुंची और एसपी से मिलकर सारी बातें बताई.बताया जाता है कि ओडिशा के बालंगीर जिला में टाउन थाना क्षेत्र स्थित पॉपुलर मोबाइल दुकान का विगत 15 जनवरी की रात में शटर काटकर अज्ञात चोरों ने लगभग 50 लाख के महंगे मोबाइल सेट की चोरी कर ली. दुकान मालिक ने घटना की रपट लिखवाई. उसके बाद पुलिस ने घटना की तहकीकात शुरू की, तो इस मोबाइल चोरी का तार घोड़ासहन से जुड़ता दिखा. ओडिशा पुलिस ने मोतिहारी एसपी डॉ. कुमार आशिष से संपर्क किया.एसपी कुमार आशिष के निर्देश पर घोड़ासहन, झरोखर, जितना, छौड़ादानो और नगर थानाध्यक्ष के साथ उड़ीसा पुलिस ने छापेमारी कर मोबाइल चोरों को धर दबोचा. गिरफ्तार चोरों में झरोखर थाना क्षेत्र स्थित अठमोहान के रहने वाले मेराज अंसारी और कौशर अंसारी के अलावा रोहतास के डेहरी ऑनसोन थाना क्षेत्र स्थित रुद्रपुरा गांव के रहने वाले कन्हैया कुमार शामिल है. गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी के 114 महंगे ब्रांड के मोबाइल बरामद हुए, जिसका मूल्य लगभग 30 लाख बताया जा रहा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.