मुख्यमंत्री चौहान ने करंज, पीपल और गुलमोहर के पौधे लगाए
भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में 6 वर्षीय बेटी रिद्धि और जय कल्याण वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी के सदस्यों के साथ करंज, पीपल और गुलमोहर के पौधे लगाए। सोसायटी के सदस्य सर्व यशवंत सिंह राजपूत, योगेश सिंह राजपूत, राहुल गजभिये, टिंकू लाल मंडराई, मुनेंद्र सिंह और संतोष ब्रह्मभट्ट पौध-रोपण में शामिल हुए।
सोसायटी, समाज-कल्याण के कार्यों के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में लोगों के जीवन स्तर को सुधारने लिये निरंतर प्रयासरत है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.