वायुसेना की 90वीं वर्षगांठ पर नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म लॉन्च
भारतीय वायुसेना के 90 साल पूरे होने के मौके पर चंडीगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन जारी है। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने इस मौके पर एयरफोर्स की नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म लॉन्च की। यह युद्धक वर्दी कैमूफ्लाज रंगों में तैयार की गई है।इससे पहले भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी ने कहा था कि हमारे पास पहले से ही एक युद्धक वर्दी है लेकिन पैटर्न को डिजिटल छलावरण नामक चीज में बदल दिया गया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.