ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और CM धामी ने हरी झंडी दिखाकर 70 ‘एलईडी प्रचार रथ’ को किया रवाना

देहरादूनः उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रभारी व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने रविवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में 70 ‘एलईडी प्रचार रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जोशी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने विकास सबका किया, लेकिन तुष्टिकरण के लिए कोई जगह नहीं है। हम इसी संकल्प के साथ एक बार फिर जनता जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रचार में निकल रहे हैं। इस मौके पर धामी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार में प्रदेश आज प्रगति में नए-नए प्रतिमान स्थापित कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि हम मोदी जी की प्रेरणा के अनुरूप 2025 रजत जयंती वर्ष से पूर्व ही उत्तराखंड का दशक बनाने जा रहे है।

वहीं धामी ने बताया कि पार्टी प्रदेश की सभी 70 विधानसभा में चुनाव वैन के जरिए प्रचार का शुभारंभ कर रही है। उन्होंने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार का लाभ सबको दिखाई दे रहा है। हम मोदी जी के मूल मंत्र, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास को अंगीकार करते हुए गांवों के विकास, गरीबों के उत्थान, किसानों की खुशहाली, युवाओं के रोजगार और मातृशक्ति की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.