गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा ने किया BJP कार्यालय का उद्घाटन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने असम के गुवाहाटी में आज नए भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद थे। पार्टी कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बुजुर्ग कार्यकताओं के पैर धोकर उनका आशीर्वाद लिया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उन बीजेपी कार्यकर्ताओं के पांव धोए जो 1990 के पहले से राज्य में पार्टी के साथ रहे हैं। ऐसे 75 दिग्गज भाजपा नेताओं के पैर धोने का कार्यक्रम बनाया गया था। इस मौके पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के साथ बीजेपी के प्रदेश के सभी बड़े नेता मौजूद रहे।
भाजपा का नया कार्यालय वशिष्ठ चरियाली इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर बनाया गया है। बता दे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोनों असम के तीन दिवसीय दौरे पर हैं
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.