ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

J&K: घाटी में बारिश और बर्फबारी बनी आफत, हाईवे समेत 1500 से ज्यादा सड़कें बंद, हजारों वाहन फंसे

कश्मीर घाटी के कई इलाकों में रविवार को ताजा बर्फबारी हुई जबकि अन्य इलाकों में बारिश दर्ज की गई। इसकी वजह घाटी के कई इलाकों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। वहीं ताजा हिमपात-बारिश की वजह से श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग बंद हो गया है और खराब मौसम की वजह से वैष्णो देवी धाम के लिए परिचालित हेलीकॉप्टर सेवा स्थगित कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि घाटी के कई इलाकों में खासतौर पर दक्षिण इलाके में रात के दौरान फिर हिमपात हुआ।

सभी तरफ बर्फ ही बर्फ
अधिकारियों के मुताबिक घाटी के प्रवेश द्वारा माने जाने वाले दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड और नजदीकी कोकरनाग में करीब छह इंच बर्फबारी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि अनंतनाग में भी तीन इंच बर्फ गिरी है। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां, पुलवामा और कुलगाम जिलों में भी दो से सात इंच तक बर्फ गिरी है। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग और पहलगाम में भी दो इंच बर्फ गिरी है। उन्होंने बताया कि घाटी के उत्तरी इलाकों में भी ताजा बर्फबारी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने कर्मचारियों और मशीनों को सड़कों से बर्फ हटाने के काम पर लगाया है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर सहित घाटी के अन्य इलाकों में बारिश होने की खबर है, लेकिन इसकी वजह से श्रीनगर हवाई अड्डे से परिचालित उड़ानें प्रभावित नहीं हुई हैं क्योंकि दृश्यता करीब 1000 मीटर है।

महीने के अंत तक मिलेगी सर्दी से राहत
मौसम कार्यालय ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले दो दिनों तक छिटपुट स्थानों पर बारिश या बर्फबारी की संभावना है। मौसम कार्यालय ने बताया कि इसके बाद महीने के अंत तक मौसम के शुष्क रहने की संभावाना है और बारिश या बर्फबारी का कोई पूर्वानुमान नहीं है। इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश और बर्फबारी से भूस्खलन होने के कारण जम्मू को श्रीनगर से जोड़ने वाले 270 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग को रविवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रास्ता बंद होने की वजह से चंदरकोटे और रामसू के बीच करीब 1000 ट्रक फंस गए हैं और प्रशासन द्वारा सड़क को यातायात के लिए खोलने का प्रयास किए जा रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम की वजह से रियासी जिले में त्रिकूटा की पहाड़ियों में स्थित माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए परिचालित हेलीकॉप्टर सेवा भी स्थगित कर दी गई है, लेकिन रास्ते में भूस्खलन के बावजूद माता वैष्णो देवी की यात्रा जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (यातायात) शबीर अहमद मलिक ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग कैफेटेरिया मोड़, दुग्गी पुल्ली (चंदरकोटे) और रामबन के पंथियाल सहित कई स्थानों पर चट्टानों के गिरने की वजह से रास्ता रात से ही बंद है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह से अबतक जम्मू से किसी भी वाहन को श्रीनगर इस रास्ते से जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.