ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गया में चोरों का आतंक, PNG डिस्ट्रीब्यूटर कलावती इंटरप्राइजेज के ब्रांच से चुराए 6 लाख रुपए

गयाः बिहार में गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के बैरागी मोहल्ला स्थित कलावती इंटरप्राइजेज के पीएनजी डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी की ब्रांच से अपराधियों ने छह लाख रुपए सहित जरूरी चेक चोरी कर लिए।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि बैरागी मोहल्ला स्थित कलावती इंटरप्राइजेज के पीएनजी डिस्ट्रीब्यूटर ब्रांच कंपनी में चोरी की घटना को लेकर आवेदन दिया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

ब्रांच इंचार्ज धीरज कुमार ने बताया कि वह काम खत्म होने के बाद शनिवार की देर शाम कार्यालय बंद कर घर चले गए थे। रविवार को ब्रांच डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए कार्यालय आए तो देखा कि गेट का ताला तोड़कर कर ब्रांच ऑफिस के लॉकर का ताला भी टूटा हुआ है। चोरों ने 5 लाख 94 हजार 17 रुपए एवं जरूरी चेक की चोरी की है। घटना की जानकारी डेल्हा थाना की पुलिस को दी गई है। सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों की संख्या 8 दिख रही है।

वहीं, डेल्हा थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि अज्ञात अपराधियों द्वारा चोरी की इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही घटना में शामिल चोरों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.