जागरुक जन नेता श्री राजकुमार गर्ग नगर परिषद जौरा में विधायक प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत ।
जौरा-मुरेना, भा. ज. पा. के वरिष्ठ लोकप्रिय विधायक श्री सूबेदार सिंह सिकरवार (रजौधा) ने जौरा नगर के जन-सेवी ऊर्जावान सक्रिय महत्वपूर्ण सामाजिक भूमिका निभाने वाले भारती जनता पार्टी के ईमानदार कर्मठ सेवा भावी निष्ठावान कार्यकर्ता श्री राजकुमार गर्ग को नगर परिषद जौरा में विधायक प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया है। अपने मनोनयन पर श्री गर्ग ने विधायक श्री सूबेदार सिंह रजौधा व पार्टी संगठन के प्रति आभार प्रकट किया है । उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक व पार्टी संगठन ने मुझे जो यह दायित्व सौंपा है, में उसे पूरी ईमानदारी व कर्तव्यपरायणता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूँगा। तथा पार्टी व आम-जन की सेवार्थ में सदैव की भाँति हर पल में उपस्थित रहूँगा।
श्री राजकुमार गर्ग जी के मनोनयन पर जौरा नगर के पार्टी कार्यकर्ताओं व उनके साथियों ने विधायक श्री सूबेदार सिंह रजौधा एवं पार्टी का आभार मानते हुए श्री राजकुमार गर्ग को विधायक प्रतिनिधि बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.