ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Urvashi Rautela का छलका दर्द! ऋषभ पंत के लिए स्टॉकर कहलाने पर कहा- ‘किसी को मेरी चिंता नहीं’

नई दिल्ली। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती हैं। उर्वशी एक्टिंग के साथ अपनी बोल्ड पर्सनालिटी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वो अक्सर अपनी हाॅट एंड बोल्ड तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर फैंस को सरप्राइज देती रहती हैं। इन दिनों उर्वशी काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। वो कभी ऑस्ट्रेलिया जाने तो कभी करवा चौथ की बधाई देने को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। इसकी वजह ये है कि उनके पोस्ट को फैंस क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ जोड़कर देख रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर से उर्वशी अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इस पोस्ट में अपना दर्द बयां करते हुए कह रही हैं कि किसी को भी उनकी चिंता नहीं है। इस वीडियो में वो काफी दुखी नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर छलका उर्वशी का दर्द

उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उर्वशी छत के कोने में बेहद उदास खड़ी दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने सिंपल सी साड़ी पहनी हुई है। एक्ट्रेस के इस वीडियो के बैकग्राउंड में म्यूजिक के साथ शायरी है चल रहा है। इसमें आवाज आती है, ‘अगर वो पूछ लें हम से कि किस बात का गम है, तो किस बात का गम हो… अगर वो पूछ लें हम से कि किस बात का गम है। अगर वो पूछ लें हम से कि शामों का कहां रहते हो, तो शामों को हम कहां होंगे…। अगर वो पूछ लें हम से मलाल ए इश्क कितना है सवालों के गिरह में हूं, जो तुम पूछो तो जवाब दूं, जो न पूछो तो कैसे कह दूं…। मुनासिब है न कि न मुंह खोलो, न पूछो और न कुछ जानो, पर उस याद का क्या जो जिरह करती है मुझसे। गुल ए गुलजार हो तुम, हर हवा का रुख तुम ही तो हो।’ उर्वशी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने एक बार फिर से हर किसी को ध्यान अपनी ओर खींचता है।

वीडियो के साथ लिखा ये कैप्शन

उर्वशी रौतेला ने इस वीडियो के साथ खास कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘पहले ईरान में महसा अमीनी और अब भारत में मेरे साथ हो रहा है, मुझे स्टॉकर कहकर बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। किसी को मेरी चिंता नहीं है और न ही मेरा कोई सपोर्ट कर रहा है। एक स्ट्रॉन्ग महिला वही होती है, जो गहराई से महसूस करती है और खूब प्यार करती है। उसकी हंसी की तरह उसके आंसू भी खूब बहते हैं। वह कोमल और शक्तिशाली दोनों है, व्यावहारिक और आध्यात्मिक दोनों है। वह दुनिया के लिए एक उपहार है।‘ एक्ट्रेस के इस कैप्शन को लोग फिर से क्रिकेटर पंत के साथ जोड़कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इस पर लगातार यूजर्स के रिएक्शन आ रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.