ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

T20 World Cup में किया कमाल तो इन 3 खिलाड़ियों को कप्तानी मिलना पक्का! लिस्ट में एक भारतीय भी शामिल

Captaincy After T20 World Cup: इन 3 क्रिकेटरों का अगर प्रदर्शन अच्छा रहता है, तो वे टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी-अपनी टीमों के कप्तान भी बन सकते हैं. इस लिस्ट में एक भारतीय क्रिकेटर भी शामिल है. आइए एक नजर डालते हैं उन 3 क्रिकेटरों पर- 

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत तीन दिन बाद ही ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 16 अक्टूबर से होने जा रही है. आईसीसी के इस मेगा इवेंट में 16 टीमें भाग ले रही हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने के लिए पूरा जोर लगा देंगी. टी20 वर्ल्ड कप में 3 खतरनाक और विस्फोटक क्रिकेटरों पर सभी की नजरें होंगी. ये तीनों ही क्रिकेटर ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ का अवॉर्ड जीतने के दावेदार हैं. इन 3 क्रिकेटरों का अगर प्रदर्शन अच्छा रहता है, तो वे टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी-अपनी टीमों के कप्तान भी बन सकते हैं. इस लिस्ट में एक भारतीय क्रिकेटर भी शामिल है. आइए एक नजर डालते हैं उन 3 क्रिकेटरों पर-

1. हार्दिक पांड्या

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद एक ऐसा खिलाड़ी है, जो रोहित शर्मा की जगह टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया का परमानेंट कप्तान बन सकता है. हार्दिक पांड्या टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के अगले कप्तान बन सकते हैं. हार्दिक पांड्या ने इस साल अपनी कप्तानी के डेब्यू में ही गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2022 की ट्रॉफी जितवाई थी. कई क्रिकेटर्स और एक्सपर्ट्स का ये मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद हार्दिक पांड्या को नया टी20 कप्तान बना देना चाहिए. हार्दिक पांड्या लगातार 140 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं और वह अपनी तूफानी बैटिंग से भी तहलका मचाते हैं. हार्दिक पांड्या की कप्तानी के अंदर धोनी की झलक भी दिखती है.

2. डेविड वॉर्नर

टी20 वर्ल्ड कप के बाद डेविड वॉर्नर को ऑस्ट्रेलिया का टी20 और वनडे कप्तान बनाया जा सकता है. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज एरॉन फिंच ने हाल ही में वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद उनपर टी20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का भी दबाव होगा. ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप के बाद डेविड वॉर्नर के लिए वनडे और टी20 फॉर्मेट की कप्तानी करने का रास्ता साफ हो सकता है. हालांकि डेविड वॉर्नर को टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाना होगा. नहीं तो ऑस्ट्रेलिया के पास कप्तानी के और भी बेहतर विकल्प हैं, जैसे मैथ्यू वेड और मिशेल मार्श.

3. डेविड मिलर

टी20 वर्ल्ड कप के बाद डेविड मिलर साउथ अफ्रीका के नए टी20 कप्तान बन सकते हैं. डेविड मिलर को इसके लिए टी20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाना होगा. वैसे डेविड मिलर इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. हाल ही में भारत दौरे पर गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टी20 मैच में डेविड मिलर ने 47 गेंदों पर नाबाद 106 रनों की तूफानी पारी खेलकर हर किसी के होश उड़ा दिए थे. साउथ अफ्रीका के मौजूदा कप्तान टेम्बा बावूमा बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों में फ्लॉप नजर आ रहे हैं. भारत की धरती पर वनडे और टी20 दोनों सीरीज में हारकर साउथ अफ्रीका की टीम टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही है. ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप के बाद टेम्बा बावूमा की जगह मिलर को साउथ अफ्रीका का टी20 कप्तान बनाया जा सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.