ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

उद्धव गुट को बड़ी राहत, कोर्ट की फटकार के बाद BMC ने स्वीकार किया ऋतुजा लटके का इस्तीफा

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र के आगामी उपचुनाव के लिए उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना धड़े की उम्मीदवार ऋतुजा लटके का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए बीएमसी ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया और शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 10 बजे बीएमसी में कार्यकारी सहायक (क्लर्क) के रूप में कार्यरत लटके को इसकी स्वीकृति का पत्र जारी किया।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बीएमसी ने उच्च न्यायालय के निर्देश के तुरंत बाद बृहस्पतिवार को ही लटके का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था, लेकिन उन्हें शुक्रवार सुबह स्वीकृति पत्र प्राप्त हुआ।” लटके शुक्रवार दोपहर में अंधेरी पूर्व विधानसभा उपचुनाव के लिए ठाकरे गुट की उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल करने वाली हैं। इस साल की शुरुआत में उनके पति और मौजूदा विधायक रमेश लटके की मौत के कारण यहां उपचुनाव आवश्यक था।

लटके ने तीन अक्टूबर को अपना इस्तीफा बीएमसी को सौंपा था। बार-बार अनुरोध के बावजूद 12 अक्टूबर तक इसे स्वीकार नहीं किया गया था, जिसके बाद उन्होंने उच्च न्यायालय का रुख किया। उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को बीएमसी को उनका इस्तीफा स्वीकार करने का निर्देश दिया था। तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.