BSF डिप्टी कमांडेंट का निधन, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई
कटनी: कटनी के रहने वाले बीएसएफ में डिप्टी कमांडेंट के पद पर पदस्थ इग्नेस लाकरा का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। जिनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर यूनिट के सैनिकों द्वारा उनके घर एन के जे कटनी लाया गया है।
इग्नेस लाकरा के पार्थिव देह को कब्रिस्तान में बीएसएफ के कमांडेंट और यूनिट ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से भी राजकीय सम्मान दिया गया। बीएसएफ के कमांडेंट राघवेंद्र सिंह में बताया कि इग्नेस लाकरा 94 बटालियन बीएसएफ में डिप्टी कमांडेंट के पद भारत बांग्लादेश बॉर्डर पर तैनात थे। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे जिससे उनका निधन हो गया। उन्होंने 32 साल तक बीएसएफ में अपनी सेवा दी हैं और देश की कई कठिन जगहों पर ड्यूटी की है।
अपर कलेक्टर रोमानूस टोप्पो ने बताया कि डिप्टी कमांडेंट इग्नेश लाकरा का 11 तारीख को निधन हुआ है। आज बीएसएफ ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया है, साथ ही जिला प्रशासन भी अंतिम विदाई देने कब्रिस्तान पहुंचे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.