ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रयागराज में शुरू होगी अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक, संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत संगमनगरी में प्रवास पर

प्रयागराज: प्रयागराज में कल 16 अक्तूबर से RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक होने जा रही है। इसमें देश के विभिन्न प्रांतों के पदाधिकारी इसमें शामिल हो रहे हैं। संघ प्रमुख मोहन भागवत 12 अक्तूबर से प्रयागराज में ही प्रवास पर हैं। आयोजन गौहनिया के वात्सल्य स्कूल परिसर में शुरू हो रहा है। इस बैठक में 20 ज्यादा प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा होने की संभावना है। संघ परिवार अनुसूचित जाति के परिवाराें तक पहुंचने की कवायद शुरू करेगा और उन्हें हिंदुत्व के एजेंडे पर लाने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही धर्मांतरण पर रोक लगाने और हिंदुओं पर हो रहे हमलों को रोकने के लिए भी मंथन होगा। इस बैठक में जो प्रस्ताव बनेंगे वह तत्काल लागू होंगे।संघ प्रमुख करेंगे बैठक का नेतृत्वसंगमगनरी प्रयागराज में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहली पर 11 दिवसीय प्रवास पर आए हैं। वह यहां होने जा रही अहम बैठक का नेतृत्व खुद करेंगे। इस बैठक को लेकर दो मायने निकाले जा रहे हैं पहला, संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर संघ का विस्तार और 2024 के लोकसभा चुनाव में परदे के पीछे से BJP का सपोर्ट। बताया जा रहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद प्रयागराज आएंगे और मोहन भागवत से भी मुलाकात करेंगे। उधर, कई भाजपा नेता भी संघ परिवार में शामिल होने की जुगत में हैं तो कुछ वहीं कार्यक्रम स्थल पर ही डेरा डाले हुए हैं। बता दें कि बैठक को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है और बाहरी किसी भी व्यक्ति का यहां प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंध है, यही कारण है कि यहां वात्सल्य स्कूल परिसर और आसपास बड़ी संख्या में फोर्स मुस्तैद है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.