ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

UP Diwas : उत्तर प्रदेश का 73वां स्थापना दिवस आज, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी प्रदेश की जनता को बधाई

लखनऊ। देश की सबसे बड़ी आबादी के साथ ही सर्वाधिक सांसद देने वाले उत्तर प्रदेश का आज यानी 24 जनवरी को स्थापना दिवस है। उत्तर प्रदेश को 1950 में राज्य के रूप में नाम मिला था। उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक की पहल पर 2018 से 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक वीडियो संदेश जारी कर प्रदेश की जनता को सूबे के 73वें स्थापना दिवस पर बधाई दी है।

उत्तर प्रदेश राज्य आज अपना 73वां स्थापना दिवस मना रहा है। 24 जनवरी का उत्तर प्रदेश में 2018 से राज्य के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। आदर्श चुनाव संहिता का पालन करते हुए प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि यूपी आज पहले से कई गुना सुरक्षित है। पांच वर्ष में भाजपा ने यूपी में कई सारी चीजों में परिवर्तन करने का प्रयास किया है। 73 वर्ष के इस लंबे सफर में यूपी में कई उतार चढ़ाव देखे गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यूपी ने काफी तरक्की की है। यूपी देश की आस्था है, लोगों का दिल है। युवा के जोश से भरा हुआ यह प्रदेश है। उन्होंने कहा कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है। यह सब उत्तर प्रदेश की जनता के कारण ही हुआ है। मैं सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं

उत्तर प्रदेश पर एक नजर

  • उत्तर प्रदेश देश का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है।
  • 1950 में उत्तर प्रदेश का नाम बदला गया था। पहले इस राज्य को संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाता था।
  • 1834 तक यूपी बंगाल प्रेसीडेंसी के अधीन था। पहले तीन प्रेसीडेंसी बंगाल, बॉम्बे और मद्रास थे। इसके बाद एक चौथे प्रेसीडेंसी के गठन की जरूरत महसूस की गई, जिसके बाद चौथी प्रेसीडेंसी का गठन हुआ। जिसे आगरा प्रेसीडेंसी के रूप में जाना जाता है।
  • 1858 में, लॉर्ड कैनिंग इलाहाबाद यानी की प्रयागराज चले गए। जिसके बाद पश्चिमी प्रांत का गठन हुआ।
  • 1920 में विधानपरिषद के पहले चुनाव के बाद, लखनऊ में परिषद का गठन किया गया था। 1935 तक पूरा कार्यलय लखनऊ में ट्रांसफर कर दिया गया था। लखनऊ प्रांत प्रदेश की राजधानी बन गया।
  • वर्ष 2017 में यूपी राज्य सरकार ने यूपी दिवस मनाने की घोषणा की थी। इस विचार के बाद 2018 में भारतीय स्वतंत्रता के 68 वर्ष में पहली बार लखनऊ में यूपी स्थापना दिवस मनाया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.