ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पुरानी रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम; सिर पर भी वार; GMCH-32 में भर्ती

चंडीगढ़: 20 वर्षीय प्रदीप के सिर पर तेजधार हथियार से हमला किया गया।चंडीगढ़ में पुरानी रंजिश के चलते लगभग आधा दर्जन हमलावरों ने एक 20 वर्षीय युवक पर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक उस पर गंडासी, रॉड, डंडों आदि से हमला किया गया। युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। वहीं हाथ में भी फ्रैक्चर बताया गया है। संबंधित घटना सेक्टर 52 में घटी। मामले में सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। सेक्टर 52 में रहने वाले प्रदीप नामक युवक पर यह हमला हुआ है।वह फिलहाल सेक्टर 32 के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल(GMCH-32) में भर्ती है। घटना बीते शुक्रवार देर शाम को घटी जब प्रदीप ड्यूटी से आने के बाद किसी काम से बाजार गया हुआ था। हमलावरों ने उसे घेर कर उस पर यह हमला किया।हमले के बाद प्रदीप सड़क पर ही गिर गया था। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया था।जानकारी के मुताबिक हमलावरों में सेक्टर 52 के ही रजत और बबलू समेत उनके साथी शामिल थे। प्रदीप की लगभग 6 महीने पहले रजत और बबलू से लड़ाई हो गई थी। जिसके बाद सेक्टर 61 चौकी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। इसके बाद से बबलू और रजत का प्रदीप से झगड़ा चलता आ रहा था। प्रदीप सेक्टर 34 में प्राइवेट जॉब करता है।एक दिन पहले घर पर आकर तोड़फोड़ कीबीती वीरवार को आरोपी युवक प्रदीप के सेक्टर 52 घर आए थे और उसकी गैर मौजूदगी में तोड़फोड़ कर चले गए थे। इसकी शिकायत पुलिस को भी दी गई थी। इसके बाद बीते शुक्रवार को प्रदीप जब ड्यूटी से आकर शाम को किसी काम से दुकान गया हुआ था तभी उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर आरोपी फरार हो गए। सड़क पर जख़्मी हालत में पड़े प्रदीप को कुछ लोग पुलिस चौकी ले गए। यहां पुलिस ने उसे अस्पताल ले जाने को कहा। ऐसे में प्रदीप को सेक्टर 16 गवर्नमेंट मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल(GMSH-16) ले जाया गया। उसकी हालत देख उसे PGI रेफर कर दिया गया। जिसके बाद उसे GMCH 32 रेफर कर दिया गया।इन युवकों की तस्वीर घायल हमलावरों के रूप में सामने आई है। हालांकि पुलिस अभी घटना की जांच में लगी हुई है।मामले में मेडिको-लीगल रिपोर्ट(MLR) पुलिस ने ले ली है। वहीं प्रदीप के बयान लिए जाने अभी बाकी हैं। बीती रात को प्रदीप बयान देने की हालत में नहीं था। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। प्रदीप का बड़ा भाई मोहाली फेज 11 में प्राइवेट जॉब करता है। वहीं उसके पिता राम दरबार में नौकरी करते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.