ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बेगूसराय। ग्रीन अर्थ बायो टेक्नोलॉजी द्वारा किसानों को एजेंसी दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी करो फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। नगर थाना बेगूसराय कांड संख्या 55/22 आईपीसी की धारा 420,406,34 दर्ज कराई गई है जिसमें रामचंद्र शुक्ला पिता मोहन शुक्ला जौनपुर उत्तर प्रदेश सुनील सिंह पिता त्रिलोकी सिंह हौज खास दिल्ली के अलावे अभिषेक सिंह नामकुम सोनू कुमार जौनपुर उत्तर प्रदेश रामचंद्र शुक्ल जौनपुर समेत अन्य लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया है एजेंसी का पता आदमपुर थाना मिर्जापुर और बैंक खाता इंडियन बैंक खाता संख्या – 7123343187 IFSC – IDIBOOOBIO3 खुलवाया गया था जिसमें से ठगी का सारा राशि निकालकर उत्तर प्रदेश और दिल्ली से जुड़े ठग फरार हो गए। एजेंसी द्वारा घर घर वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाकर पहले लोगों को आकर्षित किया गया उसके बाद एजेंसी दिलवाने के नाम पर लाखों रुपए की वसूली शुरू कर दीजिए और मौका देखते हैं ग्रीन अर्थ बायोटेक्नोलॉजी नामक एजेंसी और उससे जुड़े लोग लाखों की राशि लेकर फरार हो गए। इस संदर्भ में विकास कुमार रिफाइनरी बरौनी बेगूसराय द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई जिसमें ठगे गए 10 अभ्यर्थियों ने अपना गवाह दर्ज किया। ठगे हुए किसानों में साकेत सत्यम बेगूसराय 630000 सूर्य देव प्रसाद सिंह मालपुर मालपुर मोकामा 485000 चंदेश्वर कुमार रस्तोगी बेगूसराय तीन लाख 93 हजार रामकुमार बेगूसराय 295000 रवि कुमार 302000 अजीत कुमार 250000 कुंदन कुमार तीन लाख 81 हजार जय शंकर चौधरी 20 लाख 50 हजार धैर्यप्रसाद सिंह मरांची मोकामा दो लाख 86 हजार मदन प्रसाद शर्मा मोर मोकामा 160000 मुकेश कुमार नवादा 235000 खुशबू कुमारी 250000 सहित राज्य के अन्य किसान भी इस धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं।

दिल्ली में बुराढी के विधायक एवं बिहार प्रभारी संजीव झा ने कहा कि बिहार में भले ही डबल इंजन की सरकार है। सुशासन बाबू की छवि लिए नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के रूप में कामकाज संभाल रहे हैं, लेकिन यहां जनता के जीवन का मोल नहीं दिख रहा है। यह सब हो रहा है कि उस एनडीए सरकार में, जो अपने राज में कानून व्यवस्था को दुरूस्त होने का राग अलापते थकती नहीं है।

बिहार में हाल के दिनों में जहरीली शराब से मौतें हुईं। राजधानी पटना सहित कई दूसरे जिले में बदमाशों ने दिन दहाड़े रिवॉल्वर लहराया और लोगों की हत्या की। इन सवालों पर विधायक व बिहार प्रभारी संजीव झा ने कहा कि मुझे और हमारी पार्टी को इस बात पर बेहद अचरज है कि स्वयं नीतीश कुमार के गृह जिला और उसके आसपास के क्षेत्रों में जहरीली शराब से मौतें हो रही है। वह तब, जब कहने के लिए बीते कई सालों से उन्होंने बिहार में ंशराबबंदी किया हुआ है। हद तो तब होती है, जब विधानसभा परिसर पर शराब की बोतलें मिलती हैं और डबल इंजन की सरकार चुप्पी साधे रहते हैं।
विधायक संजीव झा ने कहा कि हाल ही में पटना में एक ज्वैलर्स की दुकान में रंगदारी मांगने पर गोली चलाई जाती है। सोनपुर के दियारा क्षेत्र में कारोबारी को बदमाश मौत के घाट उतार देते हैं। छिनतई की घटनाएं तो आए दिन अखबारों में छाई रहती है। आखिर बिहार सरकार कर क्या रही है ?

आम आदमी पार्टी के प्रभारी संजीव झा ने कहा कि हमारी पार्टी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग करती है कि बिहार की जनता की सुरक्षा करें। कानून व्यवस्था का दुरूस्त करे। जिस जनता ने आपको लगातार मुख्यमंत्री बनाया हुआ है, यदि आप उसकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरते हैं, तो लोकतंत्र में जनता आपको बेहतर जवाब देना जानती है। इसलिए बिहार की कानून व्यवस्था को ठीक करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.