ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जयप्रकाश के 2 चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे दीपेंद्र हुड्‌डा

हिसार: हरियाणा के हिसार आदमपुर उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन रविवार को राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा करेंगे। वे दोपहर 12 बजे पहले आदमपुर मंडी बाइपास पर नए चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद दोपहर 3 बजे बालसमंद में भी उद्घाटन करेंगे। इस उपचुनाव में कांग्रेस ने 3 जगह चुनावी कार्यालय खोले हैं। हिसार में भी कार्यालय बनाया गया है।चुनावी कमान पिता- पुत्र के हाथ मेंआदमपुर उपचुनाव की कमाना भूपेंद्र और दीपेंद्र हुड्‌डा के हाथ में है। दोनों इस उपचुनाव को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर देख रहे हैं। नए प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में यह पहला उपचुनाव है। हुड्‌डा और कुलदीप बिश्नोई का आपस में छत्तीस का आंकड़ा है, क्योंकि पूर्व सीएम ने कुलदीप को प्रदेशाध्यक्ष बनने नहीं दिया था। वे दीपेंद्र हुड्‌डा को पार्टी का अध्यक्ष बनवाना चाहते थे परंतु बात न बनती देखकर उदयभान को यह पद दिला दिया।जेपी पहले भी दे चुके हैं टक्करआदमपुर में जयप्रकाश पहले भी भजन लाल के परिवार को टक्कर दे चुके हैं। हालांकि वे जीत नहीं सके। जेपी हिसार लोकसभा से 3 बार सांसद रह चुके हैं। जयप्रकाश कलायत और बरवाला से विधायक भी रह चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.