ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गब्बू सिंह अपनी कंपनी में लगाता था बड़े लोग के पैसे, एक दर्जन आईएएस-आईपीएस से भी रखता था संबंध

पटना: बिल्डर गब्बू सिंह के ठिकानों पर पिछले दो दिनों से आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। आयकर विभाग ने शुक्रवार की सुबह गब्बू सिंह के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी और शनिवार तक के यह छापेमारी जारी रही थी। वही टैक्स चोरी को लेकर आयकर विभाग बिल्डर गब्बू सिंह के कई बड़े लोगों से लेनेदेन के सबूत मिले हैं। गब्बू सिंह की कंपनी में कई बड़े लोगों के पैसे के निवेश की जानकारी भी मिली है। एक दर्जन आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के साथ उनके न सिर्फ करीबी ताल्लुकात बताए जाते हैं, बल्कि उनके पैसे भी खपाए गए। अधिकारियों के बजाए उनके करीबियों के नाम पर काली कमाई को खपाने की बात सामने आई है। हालांकि आयकर विभाग ने छापेमारी में बरामद नकद और अन्य दस्तावेजों को लेकर शनिवार को भी आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं किया।
गोविंदा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के मालिक राजीव कुमार सिंह उर्फ गब्बू सिंह के ठिकानों पर आयकर की कार्रवाई शनिवार को भी जारी रही। सूत्रों के मुताबिक कंपनी का सलाना टर्नओवर कागज पर 150 करोड़ के आसपास दर्शाया गया है। लेकिन हकीकत में सलाना कारोबार 600 से 700 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है। यही वजह है कि आयकर विभाग की कार्रवाई का दायरा बढ़ता जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक छापे में मिले दस्तावेज के आधार पर कई रसूखदार आयकर के रडार पर आ सकते हैं। टैक्स बचाने के लिए फर्जी लेनदेन के भी साक्ष्य मिले हैं। कई लेनदेन को कंपनी के लेजर बुक पर दर्शाया ही नहीं गया है। बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी और रसूखदारों की काली कमाई खपाए जाने को लेकर मिले कागजातों की विस्तृत छानबीन की जा रही है।
23 ठिकानों पर पड़े हैं छापे
गब्बू सिंह बिल्डर के साथ सरकारी ठेकेदार भी हैं। कई विभागों में वह बड़े ठेके लेते हैं। उनका होटल का भी कारोबार है। टैक्स चोरी और वित्तीय अनियमितता के मामले में आयकर विभाग ने गब्बू सिंह के साथ उनसे जुड़े कुछ सहायक ठेकेदारों के पटना, दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के कुल 23 ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान करोड़ों के टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। साथ ही 50 करोड़ नकद मिलने की बात आई थी। हालांकि यह रकम बढ़ सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.