ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा गुजरात चुनाव में उतारेगी उम्मीदवार, जल्द तय होगी चुनावी रणनीति

पटना: जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने बड़ी घोषणा की है। नीतीश सरकार में सहयोगी हम गुजरात विधानसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारने जा रही है। पार्टी की तरफ से इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। खुद पार्टी के संरक्षक और बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने इसकी घोषणा की है।
शनिवार को गया में मांझी ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही। गुजरात में अगर कांग्रेस से गठबंधन होता है तो ठीक है नहीं तो पार्टी वहां स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी। दीपावली के बाद चुनाव की रणनीति तय कर ली जाएगी। असम में पार्टी के लोग हैं लेकिन हम वहां चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं हैं लेकिन गुजरात में उनके समाज के लोगों की संख्या अच्छी है। हाल के दिनों में वे गुजरात गए थे वहां काफी लोगों से मुलाकात हुई। दो दिनों के भीतर करीब दो सौ लोगों ने मुलाकात की। वहां के लोगों की मांग है कि हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा गुजरात में चुनाव लड़े।
आगे उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे देश में बीजेपी के खिलाफ सभी दलों को एकजुट कर रहे हैं। इससे हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा अलग नहीं हैं। बिहार में हम का कांग्रेस के साथ गठबंधन है लेकिन गुजरात में अगर अलग-अलग चुनाव लड़ने की बात होगी तो सारी चीजों को देखते हुए पार्टी की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर गुजरात चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन हुआ तो कुछ सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग करेंगे लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो पार्टी स्वतंत्र रूप से वहां की कुछ सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.