ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खदान में 40 से ज्यादा वर्दीधारी माओवादी पहुंचे और वारदात को अंजाम देकर भाग गए

कांकेर: इन गाड़ियों को ही नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है।छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कायराना हरकत थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर से माओवादियों ने उत्पात मचाया है और खदान में खड़ी 4 वाहनों को भूंज दिया है। इसके अलावा एक गाड़ी में तोड़फोड़ की है। मामला सिकसोड़ थाना क्षेत्र का है।दरअसल, चारगांव में लोहा खदान है। वहां बहुत सी गाड़ियां भी काम में लगी हुई हैं। रोज की तरह रविवार को भी वहां काम चल रहा था। इसी दौरान देर रात करीब 3 बजे 40 से ज्यादा वर्दीधारी नक्सली पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने वहां के कर्मचारियों को धमकाना शुरू कर दिया था।एक बोलेरो को भी आग लगा दिया है।वहीं खदान में खड़ी 4 वाहनों में आग लगा दिया। बताया जा रहा है कि जिन गाड़ियों में नक्सलियों ने आग लगाई है। उसमें एक बोलेरो, एक सूमो और 2 हाइवा शामिल हैं। साथ ही एक हाइवा गाड़ी में तोड़फोड़ भी की है। वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली वापस जंगल की ओर भाग गए हैं।इधर, घटना के वक्त जो कर्मचारी मौजूद थे। वो काफी डर हुए हैं। उन्होंने तुरंत ही इस बात की सूचना प्रबंधन को दी थी। प्रबंधन ने पुलिस को भी इस घटनाक्रम के बारे में बताया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.