ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सत्ता की सियासत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है – चंदन सिंह

लोजपा रामविलास के प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह ने कहा है कि अपनी राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए राज्य सरकार बिहार और बिहारियों के हित की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा है कि अगले महीने बिहार विधानमंडल में नए वित्तीय वर्ष का बजट प्रस्तुत किया जाना है लेकिन यह हैरानी की बात है कि सभी प्रमुख मंत्री इसकी जरूरी तैयारी में अपनी जिम्मेवारी निभाने के बजाए कुर्सी वाली सियासत में सक्रिय हैं। श्री सिंह ने कहा कि बजट बनाने की तैयारी के सिलसिले में विभिन्न क्षेत्र से जुड़े लोगों से विमर्श की जरूरत औपचारिकता भर रह गई है। ऐसे में बिहार के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों के प्रति भला संजीदगी से कैसे काम किया जा रहा होगा यह समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि क कोरोना काल में बेरोजगारी एवं महंगाई से राज्य की बड़ी आबादी लंबे समय से परेशान है। लेकिन राज्य सरकार इसकी गंभीरता और जरूरत को नजरअंदाज कर कुर्सी रेस खेलने में लगी हुई है। जो बेहद चिंता की बात है

Leave A Reply

Your email address will not be published.