ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कहा-पेंशनर के साथ अन्याय कर रही सरकार, कर्मचारियों की कटौती बंद करने की मांग

अम्बेडकरनगर: अंबेडकरनगर में सेवानिवृत्त कर्मचारी व पेंशनर एसोसिएशन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के निकट अंबेडकर प्रतिमा के प्रांगण में धरना दिया। धरने के बाद संगठन ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।संगठन के जिलाध्यक्ष सूर्यभान सिंह ने कहा कि सरकार दिन प्रतिदिन कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है। सरकार का रवैया कर्मचारी और पेंशनर के प्रति नकारात्मक है। सरकार कर्मचारियों की वेतन भत्ता एवं अन्य सुविधाओं में कटौती कर रही है। जिससे कर्मचारियों एवं पेंशनर में व्यापक आक्रोश व्याप्त है। पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे का सबसे बड़ा सहारा होता है। सरकार इस सहारे को छीन रही है।अंबेडकरनगर में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।कटौती बंद करे सरकारकर्मचारियों ने मांग किया कि सरकार कर्मचारियों के वेतन भत्ते में जो कटौती दिन-प्रतिदिन कर रही है। उसे बंद करें और पुरानी पेंशन को बहाल करें। इस अवसर पर राम नवल वर्मा, राम जगत वर्मा, आसाराम वर्मा, जगरनाथ यादव, केशव कांत यादव, रामदयाल यादव, चंद्रभान वर्मा राजाराम, रामफेर पांडे, डॉ हरी सहाय सिंह, रामचरित्र वर्मा, बंसी यादव आदि मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.