ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रायपुरा बस्ती में बकाया मांगने पर अफसर-कर्मचारियों को पीटा, कोतवाली थाने में दर्ज कराई FIR

विदिशा: विदिशा में बिजली के बकाया बिल की वसूली करने गए विद्युत वितरण कंपनी के एई और उनके कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। रायपुरा बस्ती में कुछ लोगों द्वारा लाठी डंडों से मारपीट कर दी। विभाग की शिकायत पर आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया।सोमवार को बिजली कंपनी के एई राजीव कुमार अपने लाइनमैन और हेल्पर के साथ रायपुरा बस्ती पहुंचे थे। यहां रहने वाले जानकी प्रसाद कुशवाह जिनका एक लाख 77 हजार का बिल बकाया था, बिल जमा करने को कहा गया। एई राजीव कुमार ने बताया कि बकाया बिजली बिल जमा करने जानकी प्रसाद ने स्पष्ट इंकार कर दिया। इस पर हमने विद्युत कनेक्शन काटे जाने के निर्देश दिए।हम आगे कुछ कर पाते उसके पहले ही जानकी प्रसाद, उनके बेटे और घर की दो महिलाओं द्वारा हम पर लाठी डंडों से हमला कर दिया गया। इस हमले में हिम्मतसिंह दांगी, हेल्पर अंतराम और प्रशांत ठाकुर को भी चोटें आई हैं। एई राजीव कुमार को भी चोटें लगी। इस मारपीट में हेल्पर हिम्मतसिंह के हाथ में फ्रेक्चर हो गया।घटना के बाद बिजली विभाग के डीई अवधेश त्रिपाठी, एई राजीव कुमार और अन्य कर्मचारियों द्वारा कोतवाली थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत की गई। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने के अलावा एससी, एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.