ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बैरक की दूसरी मंजिल से नीचे गिरने की आवाज सुनकर साथियों ने देखा, जांच जारी

रायपुर: पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी है।रायपुर पुलिस लाइन में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में पदस्थ एक हवलदार की संदिग्ध मौत हो गई है। बैरक से नीचे गिरने की आवाज सुनकर साथियों ने बाहर देखा तो हवलदार खून से लथपथ पड़ा था। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे। पुलिस जांच कर रही है।बताया गया कि जशपुर निवासी विजय खलखो छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की दूसरी बटालियन में पदस्थ था। इस बटालियन की एक कंपनी पुलिस लाइन के बैरक “ए’ में है। सोमवार की रात बैरक में रह रहे पुलिस कर्मियों ने दूसरी मंजिल से किसी के गिरने की आवाज सुनी। आवाज सुनकर वहां पहुंचे तो विजय को गिरा पाया। वह खून से लथपथ हो चुका था।बैरक के नीचे इस तरह खून पसरा हुआ था।तुरंत ही उसे अस्पताल ले जाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। इस बीच घायल पुलिसकर्मी की मौत हो गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। वहां गिरने के निशान और खून मौजूद था। हवलदार के बैरक और सामान आदि की जांच की गई। अभी तक सुसाइडल नोट जैसा कुछ मिला नहीं है। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।आज बेटी मिलने आने वाली थीबताया जा रहा है, हवलदार विजय खलखो की एक बेटी रायपुर में ही रहकर पढ़ाई करती है। विजय ने मंगलवार को उसे मिलने के लिए बुलाया था। बाप-बेटी की इस मुलाकात से पहले ही हवलदार की मौत हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.