ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कुंदन सिनेमा के पास फोन पर मां से बात कर रहा था युवक

जींद। हरियाणा के जींद में कुंदन सिनेमा के निकट सफीदों रोड पर टहल रहे व्यक्ति से बाइक सवारों ने फोन को छीन लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, लेकिन बाइक सवारों का कोई सुराग नहीं लगा। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बताया गया है कि गांव अरोधा जिला भरतपुर राजस्थान हाल आबाद जींद की कृष्णा कालोनी निवासी दीवान ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सफीदों रोड पर टहल रहा था। इसी दौरान वह अपने मोबाइल फोन से अपनी मां से बात कर रहा था। उसी दौरान पीछे से पल्सर बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारा और उसका फोन छीन कर फरार हो गए। किसी तरह उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।शहर थाना पुलिस ने दीवान की शिकायत पर पल्सर बाइक सवार दो अज्ञात युवकों के खिलाफ छीना झपटी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.