ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जिला अध्यक्ष बोले- भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित हो रहा देश का युवा

फिरोजाबाद: टूंडला के फिरोजाबाद रोड स्थित एक होटल में भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ।टूंडला के फिरोजाबाद रोड स्थित एक होटल में भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। चार सत्र में संपन्न हुए प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा सरकार की उपलब्धियों और सरकार की नीतियों के बारे में चर्चा की गई। वहीं, युवाओं के पार्टी से जुड़ने को उन्होंने युवाओं के पार्टी से प्रभावित होने की बात कही।प्रशिक्षण वर्ग भाजयुमो जिला अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के क्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम ने भाजपा सरकार की कार्य पद्धति एवं वैचारिक अधिष्ठान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देश का युवा भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित हो रहा है, इसलिए युवा सबसे अधिक पार्टी से जुड़ रहे हैं।टूंडला के फिरोजाबाद रोड स्थित एक होटल में भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ।युवा होंगे पार्टी के मददगारआने वाले समय में बड़ी तादाद में युवा पार्टी के मददगार होंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू वाल्मीकि ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। किसान से लेकर व्यापारी और युवाओं को जोड़ने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित कर रही है।टूंडला के फिरोजाबाद रोड स्थित एक होटल में भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ।जनसंघ से भाजपा का इतिहासजिला संयोजक वृंदावन लाल गुप्ता ने कहा कि भाजपा का इतिहास जनसंघ से है। शुरू से ही पार्टी के पदाधिकारी और नेताओं ने जीवन में कड़े संघर्ष किए हैं। भाजपा में परिवारवाद और जातिवाद नहीं है यहां सभी एक समान है। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष निखिल माहेश्वरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र चौहान, अभिनव चतुर्वेदी, संजीव भारद्वाज के अलावा मंडल और जिला के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।टूंडला के फिरोजाबाद रोड स्थित एक होटल में भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.