श्री शिव शक्ति महायज्ञ का मंत्रोचार के साथ हुआ ध्वजारोहण
मोतिहारी। हरसिद्धि प्रखण्ड क्षेत्र यादवपुर पंचायत के माई स्थान परिसर में बारह दिवसीय महायज्ञ का ध्वजारोहण मंगलवार को किया गया। यहां आगामी 22 फरवरी से चार मार्च तक श्री शिव शक्ति महायज्ञ आयोजित होगा। आचार्य पं. राकेश त्रिपाठी व राहुल पांडेय ने बताया कि महायज्ञ से वातावरण की शुद्धि होती है। आदि काल से मानव कल्याण के लिए महायज्ञ आयोजित होता रहा है। ध्वजारोहण से पहले श्रद्धालुओं ने भक्ति गीत के साथ रैली निकालकर गांव का भ्रमण किया। ध्वजारोहण के मौके पर महायज्ञ के अध्यक्ष बच्चन साह, उपाध्यक्ष भारत भूषण पांडेय, यज्ञ संचालक हठयोगी मनमोहन बाबा, लाल बाबा, ललन ठाकुर, कोषाध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद, उपकोषाध्यक्ष शिव साह उर्फ शिवम केशरी, सचिव सोनेलाल केशरी, उप सचिव अजय केशरी, व्यवस्थापक विनोद साह व नंदकिशोर ठाकुर, नागेंद्र साह, पन्नालाल शाह, लालबहादुर साह, मुन्ना कुमार, किशोरी साह, विजय प्रसाद, रामअवतार साह, सोनालाल गुप्ता, राज कुमार, जंगबहादुर साह, रामअयोध्या शाह, मकेश्वर राम, चंचल दास, कर्पूरी ठाकुर, चंद्रिका साह, अम्बिका साह, सुरेश साह, दिनेश प्रसाद, कृष्ण केसरी, पप्पू कुमार, अमीरका साह, दरोगा प्रसाद, वेद प्रकाश, मैनेजर दास, चोकट महतो, परमा महतो, हरि महतो आदी उपस्थित थे।