ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मातृ शक्ति से लेकर जनसंख्या वृद्धि को लेकर संघ की बैठक में मंथन

प्रयागराज: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल की चार दिवसीय बैठक में मौजूद सरसंघचालक मोहन भागवत।RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल की चार दिवसीय का आज अंतिम दिन है। उल्लेखनीय है कि 16 अक्टूबर से प्रयागराज में बैठक शुरू हुई थी। इस बैठक की अगुवाई खुद संघ प्रमुख मोहन भागवत कर रहे हैं। चार दिनों तक होने वाली इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए देश के 45 प्रांतों के 378 शीर्ष पदाधिकारी संगमनगरी आए हुए हैं। गौहनिया के वात्सल्य स्कूल में आयोजित इस बैठक में समाज में मातृभाषा में शिक्षा को बढ़ावा दिया जाने, देश जनसंख्या में बढ़ रहे असंतुलन, महिला सहभाग को बढ़ाए जाने सहित समाज के सभी वर्गों से संवाद स्थापित करने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिए जाने जैसे विषयों पर बैठक में चर्चा हुई। वहीं कल यानी गुरुवार को सरसंघचालक मोहन भागवत से मिलने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलने कल आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल यानी गुरुवार को प्रयागराज आएंगे। मुख्‍यमंत्री राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में शामिल होने आए सरसंघचालक मोहन भागवत से यमुनापार के गौहनिया में मुलाकात करेंगे। मंडलायुक्त, एडीजी, आइजी, डीएम, एसएसपी समेत विभिन्न विभागों के अफसर तैयारियाें में जुटे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर एडीएम, एएसपी, एसडीएम व सीओ स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। संभावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर विद्यालय परिसर में ही बने हेलीपैड पर उतरेगा। वह दोपहर में आएंगे और लगभग एक घंटे रहेंगे। इस दौरान संघ प्रमुख के साथ मुख्यमंत्री दोपहर का भोजन भी करेंगे। इसके बाद लखनऊ लौट जाएंगे। गौरतलब है कि संघ प्रमुख भागवत संगम नगरी में 12 अक्टूबर से ही प्रवास कर रहे हैं। गौहनिया स्थित जयपुरिया कालेज में 16 अक्टूबर से चार दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए वह आए हैं। भागवत अधिवेशन के बाद भी कुछ दिन रुकेंगे। इसमें संघ के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.