ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हिसार के सीसवाल में बदमाश बोले- वे पंजाब के गुंडे, उनको पैसे चाहिएं

हिसार सिटी: सीसीटीवी में कैद हुए फिरौती मांगने वाले बदमाश।हरियाणा के हिसार जिले के सीसवाल गांव में फ्यूचर मेकर के सीएमडी राधेश्याम के परिवार सदस्य से 3 लोगों द्वारा रंगदारी (फिरौती) मांगने का मामला सामने आया है। धमकी देकर रुपए मांगने वाले तीनों युवक पंजाब के रहने वाले बताए गए हैं। फिलहाल राधेश्याम धोखाधड़ी का केस में हिसार केंद्रीय जेल 2 में बंद है। पुलिस ने राधेश्याम के भतीजे सुंदर के बयान पर तीन बदमाशों के खिलाफ धारा 34, 384, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। फिरौती मांगने आए बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए हैं।राधेश्याम काे पूछा और मांगे पैसेपुलिस को दी शिकायत में सुंदर ने बताया कि वह दोपहर 11 बजे अपने घर में मौजूद था। इस दौरान एक गाडी स्विफ्ट VDI सफेद कलर आती है। कार में तीन युवक सवार थे। उसमें से दो युवक नीचे उतरे और कहा कि राधेश्याम कहां है। इस पर सुंदर ने कहा कि चाचा राधेश्याम जेल में हैं। जब उनसे पूछा कि आप कौन हो। उन्होंने कहा कि वे दुतरावाली पजांब के बड़े बदमाश हैं। उन्हें पैसे चाहिए। इसके बाद वे जान से मारने की धमकी देकर चले गए।राधेश्याम आदि पर कई केसहिसार के सिटी थाना पुलिस ने 9 सितंबर 2018 को सीसवाल के राधेश्याम सुथार, फतेहाबाद के गांव चिंदड़ के सुंदर सैनी और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। इससे पहले तेलंगाना पुलिस ने गुरुग्राम में छापा मारकर राधेश्याम और सुंदर को गिरफ्तार कर लिया था। तेलंगाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ अलग-अलग चार केस दर्ज किए हैं।3 हजार करोड़ का लेन देनआरोप है कि वे वहां लोगों को बहला फुसला कर नकदी ले लेते थे और मार्केट से कई गुणा दाम पर प्रोडक्ट बेचने लगे थे। लोगों को बाद में फ्रॉड का पता चला था और उन्होंने अलग-अलग चार केस दर्ज कराए थे। इसके अलावा पांचवां केस हिसार सिटी थाना और छठा केस फतेहाबाद सिटी थाना में दर्ज हुआ था। पुलिस ने इन छह केस की जांच में पाया कि फ्यूचर मेकर कंपनी ने कुल 32 लाख 83 हजार 33 निवेशकों से करीब 2 हजार 957 करोड़ रुपए का लेन-देन किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.