ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बड़े भाई सनी देओल पर प्यार जताते हुए बॉबी देओल ने दी जन्मदिन की बधाई

90 के दशक के मशहूर अभिनेता सनी देओल 19 अक्टूबर को 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर का जन्म पंजाब के लुधियाना में स्थित साहनेवाल में एक पंजाबी जाट परिवार धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के घर हुआ था। कहते हैं धर्मेंद्र के फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव होने की वजह से उनका परिवार पंजाब से मुंबई आकर रहने लगा था। पापा के बाद सनी ने भी फिल्मी दुनिाया में कदम रखा और आज उन्हें एक्शन सीन और भारी-भरकम डायलॉग्स से जाना जाता है। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज हस्तियों सनी पाजी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रही हैं। इसी बीच उनके छोटे भाई बॉबी देओल और करीबी दोस्त चंकी पांडे ने भी सोशल मीडिया के जरिए अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

बॉबी देओल ने यूं किया विश

बॉबी ने सनी संग इंस्टाग्राम पर देर रात एक फोटो शेयर कर भाई को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- आई लव यू भैया जन्मदिन मुबारक हो। वहीं अभिनेता चंकी पांडे ने भी सनी देओल को इंस्टाग्राम पर विश किया है। चंकी पांडे ने बॉबी देओल की पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, ‘हैप्पी हैप्पी बर्थडे सनी डियर। वहीं एक्टर राहुल देव ने भी इस पोस्ट पर सनी को विश किया है और लिखा- हैप्पी बर्थडे सनी भैया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.