ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिवाली से पहले घर से निकालें ये 7 अशुभ चीजें, तभी धन लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

कार्तिक अमावस्या को दिवाली का त्योहार मनाने की परंपरा है. हिंद धर्म में ये त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है. दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार को दीपों से सजाया जाता है.

कहते हैं कि इस दिन माता लक्ष्मी हमारे घर में प्रवेश करती हैं. ज्योतिषियों के अनुसार, दिवाली पर माता लक्ष्मी के पधारने से पहले हमें घर में रखी कुछ अशुभ चीजों को बाहर कर देना चाहिए. घर में इन अशुभ चीजों के रहने से माता लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है.

टूटा हुआ शीशा- अगर आपके घर में कहीं चटका या टूटा हुआ शीशा रखा है तो दिवाली से पहले उसे बाहर कर दें. टूटा हुआ शीशा घर में नकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है. इससे आपके घर की पूरी सुख-शांति तबाह हो सकती है.

खराब घड़ी- अगर आपके घर में खराब या बंद घड़ी रखी है तो इसे भी दिवाली आने से पहले घर से बाहर कर दें. घर में रखी खराब घड़ी इंसान का बुरा वक्त शुरू होने का प्रतीक मानी जाती है. इसलिए दिवाली की सफाई में इसे भी घर से बाहर कर दें.

टूटी या खंडित मूर्तियां- अगर आपके घर के मंदिर में भगवान की टूटी या खंडित मूर्ति रखी है तो दिवाली से पहले इसे घर से बाहर कर दें. घर में भगवान के फटे-पुराने चित्र भी नहीं होने चाहिए. बेहतर होगा कि आप भगवान की पुरानी मूर्तियों को नदी या तालाब में विसर्जित कर दें. इनकी जगह नई मूर्तियां लेकर आएं.

जंग लगा लोहा- अगर आपके घर के स्टोर रूम या छत पर कहीं जंग लगा सामान या लोहा रखा है तो इसे भी तुरंत बाहर कर दें. घर में रखी ऐसी चीजें शनि और राहु के नकारात्मक प्रभाव को बढ़ावा देती हैं. घर में इस एक चीज के रहने से मां लक्ष्मी भी प्रवेश नहीं करती हैं.

खराब खिड़की-दरवाजे- अगर घर का कोई दरवाजा या खिड़की खराब पड़ा है तो इसे भी फौरन बदलवा दें. कहते हैं कि घर में आवाज करने वाले खिड़की दरवाजे बहुत ही अशुभ होते हैं. इसलिए दिवाली पर माता लक्ष्मी के आने से पहले या तो इनकी मरम्मत करवा लें या फिर इन्हें बदलवा लें.

खराब पड़ा फर्नीचर- अगरघर में टूटा या बेकार फर्नीचर जैसे कि मेज, कुर्सी या टेबल पड़ा है तो उसे भी बाहर कर दें. घर का फर्नीचर हमेशा सही स्थिति में होना चाहिए. वास्तु के अनुसार, खराब फर्नीचर का घर पर बुरा प्रभाव पड़ता है.

जूते-चप्पल- अगर आपके घर में खराब या फटे-पुराने जूते चप्पल हैं तो दिवाली की सफाई में उन्हें बाहर निकालना ना भूलें. फटे जूते और चप्पल घर में नकारात्मकता नकारात्मकता और दुर्भाग्य लाते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.