ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कचरा फेंकने की बात पर दो पक्षों में विवाद

बीकानेर जिले के नया शहर थाना इलाके में देर रात कचरा फेंकने की मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान देर रात को गैरेज में सो रहे मजदूरों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि जैसलमेर रोड पर कचरा फेंकने की बात को लेकर दो पक्ष के बीच बोलचाल हो गई। देर रात को एक पक्ष के लोगों ने बाड़े में सो रहे दूसरे पक्षों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, मारपीट की घटना में मिराज अशफाक बंसीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल घायलों का पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। हमले में घायल मिराज की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने महावीर सिंह, समुंदर सिंह, गोविंद सिंह सहित करीब पांच से छह लोगों पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज करवाया है। नया शहर थाना अधिकारी वेदपाल शिव राणा ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर घायलों के बयान लिए हैं। शिवराणा ने बताया कि घायलों के बयान लिए हैं हमले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.