ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पर्यटकों की पसंदीदा जगह है, बिहार में बना ग्लास स्काईवॉक ब्रिज

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्काई ग्लासवाक ब्रिज को पब्लिक के घूमने के लिए ब्रिज का उद्घाटन किया। बिहार के मुख्यम्नत्री नीतीश कुमार का यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। राजगीर ग्लासवाक इंटरनेशनल टूरिस्ट प्लेस है जहां हर दिन करीब 100 से अधिक विदेशी यात्री भी घूमने आते हैं। 5 पहाड़ियों के बीच में स्थित यह स्काई ग्लासवाक बेहद शानदार है और पर्यटकों के मन को बहुत लुभाता है।

हकीकत में हैंगिंग गार्डन
स्काई ग्लास वाक ब्रिज 5 पहाड़ियों के बीच में बना हुआ है। इससे इसकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। मानसून के मौसम में हरी भरी पहाड़ियों के बीच ब्रिज की खूबसूरती और बढ़ जाती है। इन दिनों स्काई ग्लासवाक घूमने आने वालों की भीड़ लग जाती है। 400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस ब्रिज को हांगझू ब्रिज के तौर पर बनाया गया है। स्काई ग्लास वाक की लंबाई तकरीबन 200 मीटर है। स्काई ग्लास वाक की चौड़ाई 6 फीट है। एक बार में 40 लोगों के घूमने की अनुमति दी गयी है। राजगीर में इस स्काई वाक के बनने के बाद पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।

राजगीर स्काई ग्लास वाक पर घूमने का शेड्यूल
राजगीर स्काई ग्लासवाक सप्ताह में सोमवार को छोड़कर बाकी हर दिन पर्यटकों के लिए खुला रहता है। सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक पर्यटक घूम सकते हैं। टिकट काउंटर से अलग अलग तरीके का टिकट मिलता है। स्काई वाक के आसपास सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

कैसे पहुंचें
राजगीर ग्लास ब्रिज तक पहुंचने के लिए राजगीर रेलवे स्टेशन या गया एयरपोर्ट से टैक्सी की जा सकती है। सड़क मार्ग से भी अच्छी कनेक्टिविटी है। इंटरनेशनल टूरिस्ट गया एयरपोर्ट या पटना एयरपोर्ट से भी जा सकते हैं।

राजगीर में ये जगहें भी हैं खास
स्काई ग्लास वाक के अलावा राजगीर में मनमोहक और ऐतिहासिक पर्यटन केंद्र हैं। विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक विश्व शांति स्तूप, पांडव पोखर और गृद्धकूट पीक बेहतरीन पर्यटन केंद्र हैं। इन पर्यटन केंद्रों के अलावा कई झीलों में बोटिंग और दर्शनीय स्थलों का लुत्फ उठाया जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.