ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बच्चों ने डिब्बे से निकाली पर्ची , पटाखा बाजार के लिए लॉटरी से 138 व्यवसायियों को स्टेडियम मैदान पर आवंटित की जगह

खंडवा: पटाखा दुकान के लिए बच्चाें ने डिब्बे से पर्ची निकालकर लाॅटरी खाेली।पटाखा बाजार स्टेडियम पर लगेगा। इसके लिए बुधवार दाेपहर स्टेडियम मैदान पर लाॅटरी से 138 व्यवसायियों को अस्थायी रूप से जगह आंवटित की गई। दुकान के लिए जगह मिलते ही व्यवसायियों ने टेंट लगाकर दुकान लगाने की तैयारी शुरू की। मैदान पर निगम द्वारा प्रकाश और सफाई की व्यवस्था कराई जाएगी। प्रत्येक दुकानदार को आग से सुरक्षा के लिए रेत और पानी का इंतजाम करना हाेगा। 12 बजे शुरू हुई लॉटरी की प्रक्रिया करीब दो घंटे तक चली।व्यापारियों के नाम लिखने के साथ प्रत्येक दुकानदार से 4826 रुपए शुल्क निगम द्वारा वसूला गया। इसमें सफाई, भूमि शुल्क सहित अन्य राशि शामिल है। बच्चों ने डिब्बे से पर्ची निकालकर लाॅटरी खाेली। प्रत्येक दुकानदार को 8 बाय 10 की जगह उपलब्ध कराई गई। महापौर अमृता यादव, निगमाध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, उपायुक्त सचिन सिटोले, जाकिर जाफरी, रामचरण खरे, अजय सारसर सहित अन्य मौजूद थे।व्यापारियों को नियमों का करना होगा पालनपटाखा दुकानों के लिए निगम अमले ने मंगलवार रात को ही 135 दुकानों के लिए चूने की डाल दी थी। बुधवार को आंवटन की प्रक्रिया के दौरान 3 दुकानदारों के लिए अलग-अलग से जगह आवंटित की गई। कुल 138 दुकानें लगाई जाएगी। उपायुक्त जाकिर जाफरी ने बताया व्यापारियों को नियमों का पालन करना होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.