ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छत्तीसगढ़ : उपन्यासकार ठाकुर जगमोहन सिंह के नाम पर बनेगा पुस्तकालय

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान बुधवार को जांजगीर-चांपा में थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने जांजगीर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने और शिवरीनारायण में ठाकुर जगमोहन के नाम से लाइब्रेरी बनाने की घोषणा की। CM भूपेश बघेल ने कहा कि ठाकुर जगमोहन प्रसिद्ध उपन्यासकार के साथ ही शिवरीनारायण के तहसीलदार भी रह चुके हैं। इसके साथ ही सामाजिक संगठनों की मांग पर उन्हें 1.6 करोड़ रुपये स्वीकृत किए। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल को अन्य पिछड़ा वर्ग संगठन की ओर से ठेठरी-खुरमी सहित अन्य छत्तीसगढ़ी पकवानों से तौला गया।
शिवरीनारायण रेस्ट हाउस में विभिन्न संगठनों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने सिख समाज को पामगढ़ विकासखंड के गुरूद्वारे में धर्मशाला निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, स्वर्णकार समाज व नायक बंजारा समाज को सामुदायिक भवन के लिए 15 व 25 लाख रुपये, केशरवानी समाज की धर्मशाला उन्नयन के लिए 20 लाख रुपये, राहौद में देवांगन समाज की धर्मशाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण और केसला में शाकंभरी भवन के लिए 10-10 लाख रुपये, सतनामी समाज के सामाजिक भवन और केंवट निषाद समाज के छात्रावास के लिए 25-25 लाख रुपये, सत्गुरू सेवा समिति को 10 लाख रुपये मंजूर किए।
राहौद बन सकती है तहसीलमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परशुराम चौक के नामकरण और गुरू घासीदास सतगंवा मेला समिति की ओर से मेला स्थल पर सौंदर्यीकरण की बात पर सहमति व्यक्त की। यादव समाज के भवन और स्कूल की मरम्मत, पामगढ़ ब्लॉक के रींवा गांव में पहुंच मार्ग सारथी समाज के लिए मुक्तिधाम निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कुर्मी समाज द्वारा सरदार पटेल चौक बनाने की मांग और राहौद को तहसील बनाने की मांग पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.