ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई, डग्गामार बसों से हर माह वसूली की हुई थी शिकायत

अमरोहा: अमरोहा में गैंगस्टर भूरे की संपत्ति जब्ज करने पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम।अमरोहा के गजरौला में डग्गामार बसों से हर माह लाखों रुपए अवैध वसूली करने के आरोपी गैंगस्टर भूरे पर कार्रवाई हुई है। पुलिस-प्रशासन ने भूरे की 94.97 लाख की चल अचल संपत्ति को सील कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई से पूर्व ढोल नगाड़ों से मुनादी कराई और आसपास के लोगों की मौजूदगी में कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि गुरुवार को सीओ धनौरा अरुण कुमार, तहसीलदार भगत सिंह और गजरौला, हसनपुर थाना पुलिस ने गैंगस्टर भूरे उर्फ जावेद के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की। गैंगस्टर एक्ट के तहत उसकी लगभग 94.97 लाख की चल अचल संपत्ति को ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी कराते हुए स्थानीय लोगों की मौजूदगी में कुर्क कर लिया। साथ ही बताया कि गैंगस्टर भूरे यह संपत्ति कई सालों से चोरी छिपे अवैध रूप से रंगदारी कर अर्जित की गई थी।अमरोहा में गैंगस्टर भूरे उर्फ जावेद के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई।अवैध वसूली से बनाई संपत्तिगैंगस्टर भूरे की कस्बा गजरौला में 236.17 वर्गमीटर का एक प्लाट जिसकी अनुमानित कीमत 45 लाख और उस पर बना मकान अनुमानित कीमत 32 लाख। सिहाली जागीर में 67.20 वर्गमीटर का 01 प्लाट अनुमानित कीमत 6.72 लाख और उस पर बना मकान कीमत 10.79 लाख जब्त किया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना गजरौला पर अवैध वसूली करने व गैंगस्टर सम्बन्धित अभियोग पंजीकृत है। गैंगस्टर भूरे के खिलाफ पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। जिसके उपरान्त नियमानुसार अभियुक्त के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अन्तर्गत संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की गयी है ।अमरोहा में गैंगस्टर भूरे उर्फ जावेद की चल अचल संपत्ति कुर्क करने पहुंची टीम।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.