पांचवे खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी करेगा मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश पांचवे खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी करेगा। आज दिल्ली में आयोजित खेल अलंकरण समारोह एवं खेलो इंडिया प्रोग्राम में सीएम शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 की आधिकारिक घोषणा भी की गई। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रामाणिक, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मध्यप्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया उपस्थित रहीं। वहीं, कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के कलाकारों द्वारा मलखंभ का प्रदर्शन किया गया।
इस साल पांचवे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन जनवरी,फरवरी में मध्यप्रदेश में होगा। गेम्स का आयोजन प्रदेश के 8 शहरों भोपाल, इन्दौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मण्डला, महेश्वर एवं बालाघाट में किया जाएगा। जिसमें 30 खेलों में 7 हजार से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.