ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जल जीवन मिशन के तहत की गई पहल, पांच करोड़ दीये जलाये जायेंगे

कानपुर: पांच करोड़ दीये से गांव में दिवाली की तैयारीयों को समझते मंत्री स्वतंत्र देव सिंहइस बार दीपावली पर जल जीवन मिशन हर घर जल दीवाली मनाने की पहल करने जा रहा है। यह आयोजन देश और दुनिया में सबसे अनोखा होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि हर घर जल दीवाली उत्सव में प्रदेश के 51 लाख परिवारों को जोड़ा गया है। इस दिन पंचायतों में सांस्कृतिक आयोजन कर लोगों को शुद्ध पानी पीने के लिए जागरूक किया जाएगा। गांव-गांव काम कर रही स्वयंसेवी संस्थाएं इस दिन पंचायत प्रतिनिधियों को जल से भरा घड़ा भेंट करेंगी।5 करोड़ घर होंगे दीयों से रोशनएक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जल दीपावली की तैयारियों की समीक्षा की गई है। इस तैयारी कर तहत प्रदेश 5 करोड़ से अधिक दीयों से रोशन होगा। घरों में दीयों की रोशनी झिलमिलाएगी तो पंचायत भवन रंग-बिरंगी झालरों से सजेंगे। मिठाई बांटी जाएगी, रंगोली भी बनेगी। लोग शुद्ध पेयजल घर तक पहुंचने की बधाई एक-दूसरे को देंगे। जल जीवन मिशन के तहत जिन ग्राम पंचायतों में पाइप लाइन बिछाकर पीने के पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। ऐसे गांवों में नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने 20 अक्टूबर को जल दीवाली मनाने की तैयारी की है। विभाग प्रदेश भर के 51 लाख परिवारों को शुद्ध पेयजल से जोडऩे का लक्ष्य पूरा करने जा रहा है। अधिकारी इसे पूरा करने में जुटे हैं।51 लाख से अधिक परिवारों को पानी सप्लाई से जोडऩे का टारगेटविभागीय जानकारी के मुताबिक अब तक 50,58,783 ग्रामीण परिवारों तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचा दिया गया है। 51 लाख से अधिक परिवारों को पानी सप्लाई से जोडऩे का लक्ष्य पूरा किया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं में गरीब, किसान एवं जरूरतमंदों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए काम किया जा रहा है। इस योजना का फायदा पूर्वांचल के कुछ जिलों सहित बुंदेलखंड को मिलने वाला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.