पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर DC आफिस के गेट पर फूंका CM का पुतला
जालंधर में मुख्यमंत्री की पुतला फूंकते कर्मचारी पंजाब के जालंधर में गुरुवार को जॉइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और रोष मार्च निकाला। कर्मचारियों ने DC ऑफिस के मुख्य गेट पर इकट्ठे होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भगवंत मान का पुतला फूंका। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि वह हिमाचल से लेकर गुजरात तक जहां पर भी आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ने जा रही है उसका वह विरोध करेंगे।जालंथर में सरकार का पिट्ट सियापाकर्मचारियों ने कहा कि वह 29 अक्टूबर को शिमला में पंजाब सरकार के खिलाफ पोल खोल रैली करने जा रहे हैं। इसमें वह पंजाब में आम आदमी पार्टी के वादों की लिस्ट की सच्चाई वहां पर कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी बताएंगे। कर्मचारियों का कहना है कि आम आदमी पार्टी इतनी झूठी और फरेबी है कि हिमाचल और गुजरात में जाकर कर्मचारियों से वादा कर रही है कि सत्ता में आने के बाद वहां पर पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करेंगे।सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंची महिला कर्मचारीजबकि पंजाब में सरकार को आए हुए 7 महीने गुजर चुके हैं, लेकिन अभी कर यह योजना यहां पर लागू नहीं हुई। आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, पुराना डीए देने और नया संशोधित वेतन आयोग लागू करने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री इस मुद्दे पर बात तक करने के लिए राजी नहीं है।कर्मचारी नेता जगजीत सिंह ने कहा कि जॉइंट एक्शन कमेटी में आंगनबाड़ी से लेकर यूटी कर्मचारी यूनियन और पंजाब के विभिन्न विभागों के संगठन भी शामिल हो गए हैं। जॉइंट एक्शन कमेटी ने अपना विरोध प्रदर्शन 26 अक्टूबर तक बढ़ाया है। इसके बाद राज्य के सात कर्मचारी हड़ताल करेंगे और सरकारी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।डीसी ऑफिस गेट पर नारेबाजी करते कर्मचारीविधायक के बातें भी हवा हवाई निकलीकर्मचारी नेताओं ने कहा कि पिछले दिनों सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा के दफ्तर बाहर भी प्रदर्शन किय़ा गया था। वहां पर विधायक ने वादा किया था कि वह मुख्यमंत्री सके बात करके समय लेंगे और कर्मचारी नेताओं को अपने साथ ले जाकर बात करवाएंगे। लेकिन उस दिन के बाद से विधायक महोदय गायब हैं। उन्होंने अभी तक कर्मचारियों को नहीं बताया कि उनकी बात मुख्यमंत्री से हुई है या नहीं। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि विधायक की बातें भी अभी तक हवा हवाई ही निकली हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.