ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

WhatsApp में आया कमाल का फीचर , प्रोफाइल फोटो में दिखेगा आपका नया ‘अवतार’

वॉट्सऐप में एक मजेदार फीचर की एंट्री हुई है। इस फीचर के आने से अब प्रोफाइल पिक्चर लगाने का मजा दोगुना हो जाएगा। वॉट्सऐप के इस नए फीचर का नाम अवतार है। इस फीचर की मदद से यूजर प्रोफाइल पिक्चर में फ्रेंड्स और फैमिली को अपना नया अवतार दिखा सकते हैं। यूजर वॉट्सऐप सेटिंग्स में जाकर डिजिटल एक्सप्रेशन वाले अवतार स्टिकर्स को प्रोफाइल पिक्चर के तौर पर सेट कर सकते हैं। नए फीचर की जानकारी वॉट्सऐप के अपडेट्स को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने ट्वीट करके दी।

ट्वीट में शेयर किया स्क्रीनशॉट
WABetaInfo ने अपने ट्वीट में एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इस स्क्रीनशॉट में आप अवतार के नए स्टिकर पैक को देख सकते हैं। नए अपडेट के बाद वॉट्सऐप ऑटोमैटिकली नया स्टिकर पैक क्रिएट कर देगा और इसे आसानी से फ्रेंड्स और फैमिली के साथ आप शेयर भी कर सकेंगे। खास बात है कि इन अवतार में से आप अपने मूड के हिसाब से किसी को भी प्रोफाइल पिक्चर को तौर पर सेट कर सकते हैं।

बीटा यूजर्स को मिल रहा नया फीचर
WAbetaInfo के अनुसार कंपनी इस फीचर को अभी कुछ चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट कर रही है। बीटा टेस्टिंग पूरी होने पर ग्लोबल यूजर्स के लिए इसके स्टेबल वर्जन को रोलआउट किया जाएगा। अगर आप बीटा टेस्टर हैं और वॉट्सऐप सेटिंग्स में आपको अवतार का ऑप्शन दिख रहा है, तो आप इसे यूज कर सकते हैं।

फोटो-वीडियो को स्क्रीनशॉट होगा ब्लॉक
वॉट्सऐप का यह अपकमिंग फीचर यूजर्स की सिक्योरिटी और प्रिवेसी के लिए बेहद काम का साबित हो सकता है। इस फीचर की डिमांड काफी समय से हो रही थी। इसके रोलआउट होने के बाद व्यू वन्स मार्क करके भेजे गए फोटो और वीडियो के स्क्रीनशॉट नहीं लिए जा सकेंगे। कंपनी ने इस फीचर को कुछ ऐंड्रॉयड बीटा टेस्टर्स के लिए रोलआउट कर दिया है। उम्मीद की जा रही है कि इसका स्टेबल वर्जन भी जल्द रिलीज होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.